Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः तहसील परिसर में जलभराव से हलाकान हैं अधिवक्ता व वादकारी


लालगंज/प्रतापगढ़। तहसील परिसर में बने जलभराव की समस्या से निजात नहीं पा रही है। हालांकि तहसील प्रशासन ने पम्पिंगसेट लगवा कर पानी निकासी की व्यवस्था बनायी है, लेकिन हर रोज हो रही बारिश जलनिकासी की बनी व्यवस्था पर पानी फेर दे रही है। ऐसे में अधिवक्ताओं व वादकारियों को जलभराव के बीच से होकर कामकाज करने में हलाकान देखा जा रहा है। बारिश के चलते हुए जलभराव से तहसील के तीनों गेटों की प्रवेश व निकासी में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचन्द्र तिवारी समेत अधिवक्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद से तहसील परिसर के सड़क की सतह नीचे हो गयी। इससे बारिश का पानी निकल नही पाता। ऐसे में पम्पिंग सेट से जल निकासी की व्यवस्था की एक मात्र माध्यम है। लेकिन सप्ताह भर से हो रही हर रोज की बारिश के चलते जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |