Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः नहाते समय रील बनाने के दौरान नाले में दो किशोर डूबे, एक की मौत


पट्टी/प्रतापगढ़। जिले में पट्टी तहसील अंतर्गत आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव निवासी शुभम यादव (16) की शुक्रवार को तंबूरा नाले में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नाले में नहाने और रील बनाने गया था। इसी दौरान शुभम और उसका साथी रोहित कुमार (17) गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे। शोर-गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोहित को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि शुभम गहरे पानी में समा गया।

ग्रामीणों ने काफी तलाश की। करीब 40 मीटर दूर झाड़ियों में शुभम का शव फंसा मिला। ग्रामीण तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की बहनों ने बताया कि मां बाहर गई थी जिस कारण से शुभम स्कूल नहीं गया था और दोस्तों के साथ नाले में गया था। शुभम चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। बड़ी बहन प्रियांशी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन अंकिता (18) है। छोटा भाई शिवम (12) कक्षा छह का छात्र है। दोनों भाई अमरगढ़ स्थित एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। शुभम के पिता राजेश कुमार यादव चंडीगढ़ में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा है।थाना अध्यक्ष राकेश चैरसिया ने बताया कि  शव को पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |