Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः एडीएम प्रशासन लखनऊ की अध्यक्षता में बीकेटी तहसील समाधान दिवस संपन्न


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील तहसील समाधान दिवस पर लखनऊ एडीएम प्रशासन राकेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ। वहीं शनिवार को हुए इस तहसील दिवस मे कुल 174 शिकायतें हुईं,जिसमें से 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया और 129 शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को एडीएम प्रशासन लखनऊ राकेश कुमार सिंह ने निस्तारण के लिए निर्देश दिए। वहीं सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग 83 शिकायतों में 26 का निस्तारण किया गया, 57 शिकायतें शेष रह गई,राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। तहसील समाधान दिवस पर बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें की गई, एडीएम प्रशासन लखनऊ राकेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।इस तहसील समाधान दिवस पर कुछ अधिकारी कर्मचारी फोन चलते दिखाई दिए।इस दौरान बीकेटी एसडीएम विकास कुमार, तहसीलदार शरद सिंह, बीकेटी ब्लाक वीडियो पूजा पांडेय, नायब तहसीलदार विवेक सिंह अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |