Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इटौंजा में डीपीएस एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


लखनऊ। लखनऊ जिले में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय डीपीएस एकेडमी में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का सुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य मीता चक्रवर्ती जी द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ । कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही अपने पसंदीदा शिक्षको की मिमिक्री कर वहां उपस्थित समस्त शिक्षकों का मनमोह लिया । विद्यालय की प्रबंधक शैल सिंह जी ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर समस्त  शिक्षको को बधाई देते हुए उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की साथ ही  कहा कि जीवन में शिक्षक ही एक ऐसा मार्गदर्शक है जो हम सभी को इस लायक बनाता है जिससे हम अपना व अपने समाज का भावी निर्माण कर सकते है। इसी के साथ विद्यालय के चेयरमैन श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह जी व विद्यालय की प्रबंधक मैम श्री मती शैल सिंह जी ने सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं को सम्मानित किया,इस दौरान विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह व विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीता चक्रवर्ती के साथ समस्त अध्यापक मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |