लखनऊः जालसाजों ने मोबाइल हैक कर खाते से निकाले लाखों रुपए
September 07, 2026
आलमबाग।कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में रहने वाले एक कर्मचारी का बीते 19 अगस्त को हैकरों ने मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी1 में रहने वाले रितेश खन्ना के अनुसार उनका वेतन खाता इंडियन ओवरसीज बैंक गोसाईगंज शाखा में है।पीड़ित के अनुसार बीते 19 अगस्त को उनका मोबाइल फोन हैक कर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से अनाधिकृत रूप से 6,29,987 रुपए निकाल लिए जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा स्थानीय कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय थाने की पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
