Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध खनन का कारोबार


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र (बीकेटी) के रैथा गांव में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 1565 की पैमाइश की और जांच में अवैध खनन पाया गया है। वहीं लेखपाल के मुताबिक, कितने घनमीटर मिट्टी उठाई गई, इसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंपी जायेगी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि रात में डंपरों से मिट्टी निकालकर निजी प्लॉटिंग समेत अन्य जगहों पर महंगे दामों में बेची जा रही है। वहीं अवैध खनन ने रैथा रोड की सूरत बिगाड़ी है। कई दिनों से हो रहे अवैध खनन से लाखों की लागत से बनी सड़क बर्बाद हो गई है, सड़क बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई। यह मंडी परिषद से लाखों खर्च कर बनाई गई रैथा गांव की सड़क अवैध मिट्टी खनन की भेंट चढ़ गई है। आखिर किसके संरक्षण में महीनों से अवैध मिट्टी खनन का खेल चल रहा था। लाखों की लागत से बनी सड़क का कुछ ही साल में  बर्बादी का आखिर जिम्मेदार कौन है जांच की जायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |