कमरौली/अमेठी। शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षाध्नारी सम्मानध्नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कमरौली पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। पुलिस टीम ने बाजार, प्रमुख चैराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चैराहों, रेलवे स्टेशन एवं शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी।गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमरौली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा। पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के लिए पैदल गश्त का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
कमरौलीः पुलिस ने किया पैदल गश्त
September 14, 2026