लखनऊ: गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
September 06, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र के मलूकपुर मजरा विक्रमपुर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। वहीं गांव के बाहर लगभग 200 मीटर दूरी पर एक जंगल के पेड़ में रस्सी से फंदा बनाकर लटक कर खुदकुशी कर लीं,आत्महत्या का कारण कुछ पता नहीं चल पाया है। विक्रमपुर गांव निवासी अजय कुमार उम्र 25 वर्ष ने गांव के बाहर एक पेड़ में रस्सी डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं। इस सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने शव को पंचायतनामा की कार्यवाहीं कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता की मदद की गुहार लगाई है।
