लखनऊ: तथास्तु अस्पताल द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर लोगों में निशुल्क दवा की वितरण
September 06, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के महिगवां थाना क्षेत्र के कुंम्हरावां चैराहे बाबागंज रोड पर स्थित तथास्तु अस्पताल द्वारा निशुल्क दवाई वितरण की गई। बता दें कि डॉ अंकुर अवस्थी डायरेक्ट तथास्तु अस्पताल के द्वारा गोहना खुर्द गांव में मेडिकल कैंप लगवा कर निशुल्क दवाइयां वितरण करवाईं गई। इस कैंप में डॉक्टर बबीता, संतोषी मिश्रा अवस्थी, डॉ मोहम्मद अजीम अनवर,डॉक्टर अमित राय ऑर्थोपेडिक सर्जन अन्य डॉक्टरों ने ग्रामीणों में दवाइयां वितरण की। मेडिकल कैंप लगातार इटौंजा, बीकेटी, महिगवां थाना क्षेत्र में किया जा रहा है। जिसमें गांव-गांव जाकर मेडिकल कैंप लगाकर निशुल्क लोगों में दवाइयां वितरण की जा रही है। अस्पताल के मालिक अंकुर अवस्थी ने बताया कि इस कार्य करने से मुझे सुकून मिलता है मैं चाहता हूं कि जहां तक हो सकें गरीबों एवं दूर दराज इलाकों में लोगों को निशुल्क इलाज दवाइयां वितरण की जायें,जिससे कि लोगों को बीमारियों से राहत मिल सकें, तथास्तु अस्पताल द्वारा यह मुहिम लगातार चलाई जा रही है जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
