पीलीभीतः ब्लॉक सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित
September 05, 2026
पूरनपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को ब्लॉक सभागार पूरनपुर में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के सीधे प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निर्विकार सिंह उर्फ अपूर्व, विधायक बाबूराम पासवान और बीडीओ हेमंत यादव ने सहभागिता की शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया इस दौरान शिक्षकों के समाज निर्माण और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य में योगदान को सराहा गया कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निर्विकार सिंह उर्फ अपूर्व, विधायक बाबूराम पासवान और बीडीओ हेमंत यादव ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
