Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः 50 हजार के चेक को बैनामे में नौ लाख दर्शाने का आरोप, आईजीआरएस पर शिकायत लंबित


पूरनपुर। भूमि बैनामे में कथित वित्तीय धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला सामने आया है ग्राम जगतपुर निवासी पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि बैनामे में 50 हजार रुपये के वास्तविक चेक को नौ लाख रुपये का दर्शाया गया शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस जांच में भी चेक की वास्तविक धनराशि 50 हजार रुपये होने का तथ्य सामने आया, इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई शिकायतकर्ता के मुताबिक, राधेश्याम पुत्र बाबू निवासी रायपुर बिचपुरी द्वारा बैनामे में नौ लाख रुपये भुगतान दर्शाने के लिए जिस चेक नंबर का उल्लेख किया गया था, बैंक अभिलेख के अनुसार उसकी वास्तविक राशि केवल 50 हजार रुपये थी मामले को गंभीर दस्तावेजी एवं वित्तीय धोखाधड़ी बताते हुए शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बैनामा, मूल चेक, बैंक अभिलेख और पुलिस की पूर्व जांच आख्या का दोबारा परीक्षण कराया जाए प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर ठछैै की धारा 173 के तहत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की गई है साथ ही पूर्व जांच में तथ्य सामने आने के बावजूद एफआईआर दर्ज न किए जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच और दोष मिलने पर कार्रवाई की मांग भी की गई है आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत संख्या 40015126025873 चार सितंबर 2026 तक लंबित है शिकायत को क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, जनपद पीलीभीत को भेजा गया है ऑनलाइन संदर्भ चार सितंबर को अग्रसारित किया गया और इसकी नियत तिथि चार अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है शिकायतकर्ता ने कार्रवाई से अवगत कराने की भी मांग की हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |