पीलीभीतः ग्राउंड पर पहुंचकर रिपोर्ट निकाली तब सारे आरोप विधायक स्वामी प्रवक्तानंद पर लगे पाए गए झूठे ! चुनाव नजदीक आते ही साजिशों का दौर शुरू, मौजूद लोग बोले हर समस्या का समाधान करते हैं विधायक युवक ने ही की थी बदतमीजी
September 22, 2026
पीलीभीत। क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद पर लगाए गए आरोपों को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जब पत्रकारों द्वारा ग्राउंड पर पहुंचकर वहां मौजूद विधायक समर्थकों एवं स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पंच प्रयाग मंदिर से जुड़े मामले में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि इसके पीछे कुछ लोगों की राजनीतिक मंशा और पूर्व जनप्रतिनिधियों से जुड़े लोगों की भूमिका का पूरा हाथ हैं। जानकारी देने पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा वह ग्रामीणों के आमंत्रण पर पंच प्रयाग मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मंदिर विकास के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा गांव की समस्या को लेकर हंगामा किया गया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। विधायक समर्थकों का कहना है कि विधायक पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति का संबंध एक पूर्व जनप्रतिनिधि के परिवार से बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनावी माहौल की आहट के बीच विधायक की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से झूठी अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि यदि कोई जनप्रतिनिधि वास्तव में जनता के साथ अभद्र व्यवहार करता, तो उसे लगातार इतना जनसमर्थन प्राप्त नहीं होता। विधायक के जनसंपर्क स्थित कार्यालय आश्रम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जहां उनकी शिकायतों के समाधान होता है। इतना ही नहीं दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था तक की जाती है और जनसमस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। समर्थकों का कहना है कि एक ओर विधायक दिन-रात क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान में जुटे रहते हैं तथा सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने में लगे हुए हैं।
