Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक, डीएम ने बैंकों को दी सख्त हिदायत


सुलतानपुर। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित उद्योग, एनआरएलएम, विद्युत विभाग, यूपीनेडा, एलडीएम व सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और पंजीकृत वेंडर फर्म मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न बैंकों में 33 तथा विद्युत विभाग में 31 आवेदन लंबित हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पीएनबी, इंडियन बैंक, बीओबी, एसबीआई, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र व ग्रामीण बैंक अपनी गाइडलाइन सोमवार शाम तक लिखित में प्रस्तुत करें। बैठक में इको सोलर सॉल्यूशन, लखनऊ बैटरी सर्विस, वैष्णवी एसोसिएट, क्यूबीएक्स एनर्जी कॉर्पोरेशन, उत्तम इंटरप्राइजेज और हनुमत सोलर हाउस सहित वेंडरों ने अपनी समस्याएं रखीं।

डीएम ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाना देशहित में आवश्यक है। लाभार्थियों को ऋण में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही विलंब पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उच्च स्तर पर पत्राचार और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |