सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में बने ईवीएमध्वीवीपैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का माह सितंबर का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवीपैट कक्ष, सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ व कादीपुर की ईवीएमध्वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित रखी गई हैं।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।
