Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: पीडीए पंचायत में गूंजी समाजवादी एकजुटता की हुंकार


जगदीशपुर /अमेठी। विधानसभा क्षेत्र 184 जगदीशपुर के ग्राम पंचायत सोरांव स्थित खेल मैदान में आयोजित पीडीए पंचायत सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पीडीए की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के निर्देशन तथा विधानसभा अध्यक्ष जगदीशपुर सोनू अंसारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन आयोजक डॉ. अजय पासी ने किया, जबकि संचालन अवधेश त्रिपाठी ने किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि पीडीए पंचायत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी, लोकतांत्रिक अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. अरशद अहमद, दिलीप यादव, राम धीरज यादव, सूरज शुक्ल, तुफैल अहमद, गौरी शंकर मौर्य, विमलेश सरोज, उदय प्रताप सिंह समेत विभिन्न पदाधिकारी, जोनल प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और पीडीए की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। आयोजकों ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजवादी साथियों के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |