Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जिलाधिकारी ने बीकेटी तहसील इटौंजा क्षेत्र के बाढ़ ग्रसित गांवों का किया निरीक्षण, लिया जायजा


  • फसल बीमा योजना का लाभ न मिलने, माल रोड पर पुलिया ना होने की ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की मांग 
  • गोमती नदी में पानी बढ़ने से बहादुरपुर सुल्तानपुर की रोड पानी से बंद, पानी से किसानों की फैसले हुई बर्बाद

लखनऊ। लखनऊ जिलाधिकारी विशाख ने शनिवार दोपहर बख्शी तालाब तहसील (बीकेटी) क्षेत्र के इटौंजा थाना क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ जिलाधिकारी ने बहादुरपुर गांव की सड़क पर पहुंच कर बाढ़ की पानी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। इस दौरान लखनऊ जिलाधिकारी ने नाव की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था, फसलों के नुकसान के मुआवजे, फसल बीमा योजना की योजना, माल रोड की पुलिया का निर्माण और लासा देवी जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान लखनऊ जिलाधिकारी विशाख ने बीकेटी तहसील के एसडीएम आकाश कुमार तहसीलदार शरद सिंह अन्य चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, नहर विभाग अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लासा देवी रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने लासा देवी मंदिर की सड़क का निर्माण करवाने का निर्देश दिया।अकड़रिया कलां खुर्द लासा की तरफ माल रोड पर पुलिया ना होने के कारण पानी भर जाने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की। इस दौरान ग्रामीण गुड्डू ने डीएम से कहा कि डीएम साहब पुलिया ना होने का कारण खेत डूब गए हैं। वहीं सर्वेश यादव ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है और बैंक कर्मी परेशान करते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने इस दौरान संबंधित बीकेटी एसडीएम व तहसीलदार समस्त विभागों को निर्देश दिया, की बाढ़ क्षेत्र में किसी भी ग्रामीण आम जनता को समस्या ना हो सके। इसके लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और पुलिस को निर्देशित किया कि माल रोड बाढ़ क्षेत्र में गस्त बढ़ाई जायें। जिसके कारण रात के अंधेरे में ग्रामीणों को कोई समस्या ना हो सकें। लखनऊ जिलाधिकारी ने कहा कि युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा हैं। किसी भी ग्रामीण को कोई समस्या ना हो सके इसके लिए एसडीएम बीकेटी आकाश कुमार व तहसीलदार बीकेटी शरद सिंह लगातार निरीक्षण कर बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं।एडीएम लखनऊ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार क्षेत्र में जायजा लिया जा रहा है, बाढ़ का पानी फसलों को नष्ट कर चुका है, जिसके मुआवजे के लिए कागजात जमा कराए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अन्य विधिक कार्यवाहीं लगातार की जा रही है। वहीं बीकेटी एसीपी ने बाढ़ क्षेत्र बहादुरपुर गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए अपील की। इस दौरान इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |