लखनऊः महिला थाना द्वितीय पहुंचीं ज्वाइंट सीपी,व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
September 12, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन बख्शी का तालाब महिला थाना द्वितीय का शनिवार को ज्वाइंट सीपी अपर्णा कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों से थाने की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। थाना परिसर की व्यवस्थाओं और बेहतर रखरखाव पर ज्वाइंट सीपी ने संतोष जताते हुए पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने महिला थाना द्वितीय की प्रभारी निरीक्षक के कार्यों की भी सराहना की। ज्वाइंट सीपी ने कहा कि बीकेटी में महिला थाना द्वितीय होने से क्षेत्र की महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। निरीक्षण की सूचना पर बीकेटी व महिगवां समेत आसपास के थाना के प्रभारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ज्वाइंट सीपी के निरीक्षण को लेकर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रियता दिखाई दी।
