Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इस्कॉन लखनऊरू उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया श्री प्रभुपाद चैक का लोकार्पण, पुस्तक भक्ति सनातन का आधार-2 का हुआ विमोचन


लखनऊ। इस्कॉन मंदिर, लखनऊ में शनिवार को संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की 130वीं व्यास पूजा (जन्मदिवस) के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस समारोह में भक्तों ने श्रील प्रभुपाद जी का दिव्य अभिषेक, पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिव्य गुणों का गान किया।

इस पावन अवसर पर इस्कॉन लखनऊ द्वारा श्रील प्रभुपाद जी के चरणों में दो विशेष कार्य समर्पित किए गए। पहला श्रील प्रभुपाद चैक का लोकार्पणरू इस्कॉन मंदिर से 250 मीटर की दूरी पर स्थित चैराहे का नामकरण श्श्रील प्रभुपाद चैकश् किया गया, जिसका लोकार्पण उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्पन्न हुआ। दूसरा पुस्तक विमोचनरू श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं को सरल भाषा में समझाने के लिए मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी द्वारा लिखित पुस्तक ष्भक्ति सनातन का आधार (भाग-2)ष् का विमोचन भी उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नंदोत्सव एवं दही हांडी इनामी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंदिर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।गृहस्थ भक्तरू निखिल प्रभु जी, रवि प्रभु जी एवं मेधावानो माता जी,प्रभुपाद यूथ आमीर्रू हर्षित वर्मा प्रभु जी,इस्कॉन गर्ल्स फोरम (प्ळथ्)रू निहारिका माता जी

उत्सव के अंत में आयोजित विशाल भंडारे में श्रील प्रभुपाद जी को अर्पित 256 प्रकार के भोग का महाप्रसाद हजारों भक्तों के बीच वितरित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने आनंदपूर्वक ग्रहण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |