पीलीभीतः तिलक समारोह से लौट रहे युवक पर हमला करने के मामले में थाने से कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण में पहुंचा पीड़ित मुकदमा दर्ज
September 13, 2026
पूरनपुर। तिलक समारोह से चचेरे भाई को छोड़ने जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है पीड़ित का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे और उसके चचेरे भाई को रोककर गाली-गलौज की और हमला कर दिया। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है ग्राम बांसबोझी निवासी अंकुश कुमार के मुताबिक 12 मई को वह गांव में एक तिलक समारोह में गया था वहां शराब न पीने को लेकर पिंकू और रवि से कहासुनी हो गई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने चचेरे भाई सोनू को छोड़ने जा रहा था आरोप है कि फत्तेपुर गांव में बालाजी स्कूल के पास पिंकू, रवि और गधिहर निवासी सुरेश ने दोनों को रोक लिया आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी इसके बाद पिंकू ने धारदार हथियार और रवि ने लाठी से हमला कर दिया सिर में धारदार हथियार लगने से अंकुश बेहोश होकर बाजरे के खेत में गिर गया, जबकि हाथ में लाठी लगने से फ्रैक्चर समेत अन्य चोटें आईं सोनू को भी चोटें लगने का आरोप है परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए पीड़ित के परिजनों ने 112 पर सूचना दी और उसे थाने ले गए, जहां से सीएचसी पूरनपुर में उपचार और मेडिकल कराया गया अगले दिन जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद एक्स-रे भी कराया गया आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की एसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बाद भी कार्रवाई न होने पर अंकुश ने न्यायालय में प्रकीर्ण वाद दाखिल कर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के लिए सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को आदेशित करने की मांग की है मामले में न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
