पीलीभीतः ट्रैक्टर की हैरो चोरी होने का आरोप, पीड़ित ने घर पहुंचकर हैरो वापस मांगने पर इनकार करने का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
September 13, 2026
माधोटांडा। ग्राम नवदिया सुखदासपुर निवासी शिवजी ने ट्रैक्टर की हैरो चोरी होने के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है पीड़ित का आरोप है कि उसकी चोरी हुई हैरो ग्राम पिपरिया संतोष निवासी फिरोज और अफजल के पास है शिवजी के मुताबिक 20 जुलाई की रात उसके ट्रैक्टर की हैरो चोरी हो गई थी काफी तलाश करने के बाद उसे जानकारी हुई कि हैरो फिरोज पुत्र मोहम्मद और अफजल पुत्र इरफान के पास है इस पर वह दोनों के घर पहुंचा और अपनी हैरो वापस करने को कहा आरोप है कि दोनों ने हैरो लौटाने से इनकार कर दिया पीड़ित ने थाना माधोटांडा पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर हैरो बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
