Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जाट और गुर्जर समाज की मां-बहनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रालोद प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने जताई कड़ी आपत्ति


मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा जाट एवं गुर्जर समाज की मां-बहनों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। रोहित अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की माताओं और बहनों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाली भाषा को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किए जाने पर राजकुमार भाटी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने का प्रयास किया। रोहित अग्रवाल के अनुसार, राजकुमार भाटी ने कहा कि “कई दिनों से आप हम पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं, अगर हम व्यक्तिगत हो गए तो आपका इलाज कर देंगे।”

रोहित अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि समाज की मां-बहनों के सम्मान के लिए राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है। धमकी और दबाव की राजनीति से हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धमकी और अराजकता की राजनीति का दौर अब समाप्त हो चुका है और जनता ऐसे लोगों को जवाब देना जानती है।

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और राजकुमार भाटी के पुतले पर जूते-चप्पल मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरी भाषा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए अभी सिंघल, जिलाध्यक्ष मेरठ व्यापार ने कहा कि यदि राजकुमार भाटी को लगता है कि धमकी देकर रालोद कार्यकर्ताओं को डराया जा सकता है, तो यह उनकी भूल है। उन्होंने कहा, “राजकुमार भाटी समय और जगह बता दीजिए, हम आ जाते हैं। फिर देखेंगे कि कौन किसका इलाज करता है।”

रालोद नेताओं ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी समाज की महिलाओं और माताओं-बहनों के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और आचरण की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |