Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिला योजना समिति चुनाव! उत्तरकाशी में मतदाता सूची तैयार करने की कवायद शुरू


उत्तराखड। जनपद  में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत एवं नागर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला योजना समिति के रिटर्निंग अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमनुसार 08 सितंबर को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित निर्वाचित सदस्य 10 सितंबर तक सूची का निरीक्षण एवं दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावे और आपत्तियों पर 12 सितंबर तक निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी जाएगी। दावा-आपत्ति दाखिल करने एवं निस्तारण की प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, उत्तरकाशी में होगी।

प्रशासन ने जिला योजना समिति के निर्वाचन से जुड़े सभी निर्वाचित सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर मतदाता सूची को अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की आपत्ति या संशोधन की आवश्यकता होने पर तय समय सीमा में आवेदन करें, जिससे अंतिम सूची को सही एवं पारदर्शी तरीके से तैयार किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |