Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः मारपीट और जानलेवा हमले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


शिवगढ़। मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शिवगढ़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को औंझी मोड़ के पास से पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, चार अगस्त 2026 को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका विवाह वर्ष 2018 में औंझी गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा के साथ हुआ था। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। चार अगस्त को मारपीट और कहासुनी की जानकारी महिला ने अपने पिता और भाइयों को दी थी।

इसके बाद महिला के पिता और भाई शिवम कुमार व अमन कुमार उसे समझाने और विदाई कराने के लिए औंझी पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से महिला के पिता और भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

मामले में शिवगढ़ थाने में मु0अ0सं0 101ध्2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दशरथ पुत्र द्वारिका प्रसाद (44) निवासी औंझी को पुलिस ने रविवार को औंझी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश मौर्या और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |