प्रतापगढः हरे पेड़ के कटने पर ठोका गया जुर्माना
September 27, 2026
लालगंज/प्रतापगढ। हरा पेड़ कटने को लेकर वन विभाग ने आरोपियों पर शिकंजा कसा है। लालगंज कोतवाली के नरायनपुर में महुआ का पेड़ काटने को लेकर विभाग ने आरोपी पड़ोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना के सलोन निवासी मो0 मुकीम खान पर आठ हजार रूपये का जुर्माना ठोका है। वहीं लाला का पुरवा जेवई में महुआ का पेड़ काटने को लेकर सांगीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी आरोपी इद्रीस पर साढ़े आठ हजार रूपये का जुर्माना ठोका गया है। कालांकर वन विभाग रेंज द्वारा ताबड़तोड़ अभियान को लेकर लकड़ी कारोबारी के क्षेत्र में रविवार को हड़कम्प का माहौल देखा गया।
