प्रतापगढः हिन्दी को दिया जाये संवैधानिक दर्जा
September 27, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। हिन्दी पखवाड़ा के तहत रविवार को यहां तहसील परिसर में हिन्दी को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक दर्जा दिये जाने को लेकर विमर्श का आयोजन हुआ। हिन्दी मित्र संघ के तŸवावधान में हुई संगोष्ठी में हिन्दी को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक दर्जा दिये जाने को लेकर जारी मुहिम को तेज किये जाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता करते हुए मित्र संघ के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि हिन्दी हिन्दुस्तान के परिवेश में हिन्दी का विरोध राष्ट्रीयता का अपमान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा के अनादर को लेकर सरकार इसे संज्ञेय अपराध की श्रेणी में परिभाषित करे। संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र व संचालन रामलगन यादव आशीष ने किया। संयोजन सहसंयोजक अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश द्वारा किया गया। स्वागत अधिवक्ता विकास मिश्र व आभार प्रदर्शन सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर आचार्य राजेश मिश्र, शिवनारायण शुक्ल, विपिन शुक्ल, सुशील शुक्ला, शैलेन्द्र मिश्र, गीता सिंह, मस्तराम पाल, संजय सिंह, श्याम पुष्पाकर, पारसनाथ सरोज, शिवप्रसाद यादव, रामअभिलाष यादव, ललित गौड़, उदयराज पाल, बीडी पटेल आदि रहे।
