लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के भरत नगर निवासी 70 वर्षीय मगन बिहारी तिवारी की निर्मम हत्या की घटना पर स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक डॉ. नीरज बोरा आज मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक ने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
डॉ. नीरज बोरा ने घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों से भी वार्ता की और अपराधी को चैबीस घंटे के अंदर गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि 70 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या अत्यंत हृदयविदारक घटना है। उन्होंने अपराधी पर कठोरतम कारवाई के संबंध में कहा कि यह श्रद्धेय योगी जी की सरकार है। अपराधी को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
