Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः यकीन नही होता! तीन माह से शौचालय बंद, लोटा लेकर ब्लॉक पहुंचा ग्रामीण


संग्रामपुर/अमेठी। सामुदायिक शौचालय बंद होने से परेशान एक ग्रामीण ने बुधवार को विकास खंड संग्रामपुर मुख्यालय पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीण हाथ में पानी भरा लोटा और गले में जिलाधिकारी व विकास अधिकारी से संबंधित मांगपत्र का स्टीकर टांगकर एडीओ पंचायत के कार्यालय पहुंचा। उसने ग्राम सभा पुन्नपुर के सामुदायिक शौचालय को पिछले तीन माह से बंद बताते हुए उसे नियमित रूप से खुलवाने की मांग की। ग्रामीण ने कहा कि सामुदायिक शौचालय का संचालन बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी इस मूलभूत सुविधा का नियमित संचालन बेहद जरूरी है। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को देखते हुए शौचालय का खुला रहना आवश्यक है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एडीओ पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालय जल्द से जल्द खुलना चाहिए और उसका नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। ग्राम विकास अधिकारी पुन्नपुर ने बताया कि सामुदायिक शौचालय को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समूह का गठन किया गया है। पुराना महिला समूह निष्क्रिय होने के कारण उसे हटा दिया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अब सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से खुला रहेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि सामुदायिक शौचालय केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ग्रामीण ने अधिकारियों के निर्देश के बाद नियमित संचालन की उम्मीद जताई।

            

पुन्नपुर का सामुदायिक शौचालय तीन माह से बंद, एडीओ पंचायत ने दिए तत्काल नियमित संचालन के निर्देश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |