Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रणजी ट्रॉफी से पहले बदल गया मुंबई का कप्तान! सिद्धेश लाड को मिली जिम्मेदारी


2026-27 के आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी में बदलाव किया गया है। शार्दुल ठाकुर की जगह अब सिद्धेश लाड को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। आपको बता दें कि पिछले घरेलू सीजन में मुंबई की कमान शार्दुल ठाकुर के हाथों में थी। जानकारी के मुताबिक शार्दुल को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कप्तानी से हटाया गया है। पिछले रणजी सीजन में भी शार्दुल की गैरमौजूदगी में सिद्धेश टीम के कप्तान बनाए गए थे। पिछले सीजन लाड ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 774 रन ठोके थे।

2025-26 के रणजी ट्रॉफी सीजन में अजिंक्य रहाणे की जगह शार्दुल ठाकुर को मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया था। 42 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी मुंबई की टीम उस सीजन क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई। हालांकि, टीम के 34 वर्षीय बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने उस दौरान काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने पिछले सीजन के 8 मैचों में 77.40 की जबरदस्त औसत से 774 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था। सिद्धेश लाड बीच में मुंबई की टीम छोड़कर गोवा की तरफ से खेलने चले गए थे, लेकिन एक साल का 'कूलिंग ऑफ' पीरियड पूरा करने के बाद 2024-25 के सीजन में उन्होंने फिर से मुंबई की टीम में वापसी की थी।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सेलेक्टर्स ने यह फैसला शार्दुल ठाकुर के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है। सेलेक्टर्स चाहते हैं कि शार्दुल को उनके खेल के साथ कप्तानी का दबाव ना दिया जाए और उनका वर्कलोड मैनेज किया जाए।। हालांकि शार्दुल टीम की रणनीतियों का अहम हिस्सा बने रहेंगे। पिछले सीजन में भी जब शार्दुल चोट के कारण बाहर थे, तब सिद्धेश लाड ने ही टीम की कप्तानी संभाली थी। मुंबई की टीम को इस सीजन में कुल 10 लीग मैच खेलने हैं, और उनके रणजी अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ होगी।

अगर सिद्धेश लाड के करियर रिकॉर्ड्स की बात करें, तो उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी-20 मिलाकर कुल 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 82 फर्स्ट क्लास मैचों में 5623 रन बनाने के साथ-साथ 8 विकेट भी लिए हैं। वहीं, 56 लिस्ट-ए चों में उनके नाम 1571 रन और 20 विकेट दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 61 मैचों में 944 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट भी चटकाए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |