Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गईं दवाएं


क्रीमुद्दीनपुर/गाजीपुर। क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में श्री रामजी सेवा ट्रस्ट की ओर से एकदिवसीय चिकित्सा शिविर एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री यज्ञ एवं हवन से हुई। शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही बीपी और शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं।

शिविर में एनीमिया, गैस, एसिडिटी, मौसमी बुखार, आंखों में मोतियाबिंद तथा दांतों से संबंधित रोगों से पीड़ित लोग पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उचित स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

इस दौरान डॉ. अश्वनी सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित खान-पान और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वस्त्र भी वितरित किए गए।

शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. विशाल सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. अच्छेलाल यादव, डीआर अमन सिंह, डॉ. सुबोध त्रिपाठी, फार्मासिस्ट संदीप सिंह एवं मयंक उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अश्वनी सिंह एवं अवधेश कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |