Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर में पुलिस की पैदल गश्त, सड़कों पर दिखा खाकी का दम


संग्रामपुर/अमेठी। शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा नारी सम्मानध्नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा द्वारा थानाक्षेत्र संग्रामपुर में भीड़भाड़ में एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चैराहों, रेलवे स्टेशन एवं शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियोंध्वाहनों की चेकिंग की गयी। अपराध और अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए संग्रामपुर पुलिस रविवार को सड़क पर उतरी। पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में थाना पुलिस ने कस्बे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक सड़कों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ने से जहां आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा नजर आया, वहीं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों में खलबली मच गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और राहगीरों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। थाना प्रभारी संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस की पैदल गश्त का मकसद केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना ही नहीं, बल्कि जनता के बीच पुलिस की मौजूदगी और भरोसा मजबूत करना भी रहा। अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त जारी रहेगी। पुलिस की इस सक्रियता से साफ संदेश है कि इलाके में कानून तोड़ने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |