Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: लम्भुआ में दर्दनाक सड़क हादसारू ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर न मिलने से युवक की मौत, बहन की शादी से पहले घर में पसरा मातम! रहायकपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक ने लखनऊ में तोड़ा दम


लम्भुआ/सुलतानपुर।लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के रहायकपुर मोड़ के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सड़क पार कर रहे दो बाइक सवार युवकों को लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किए जाने के बाद देर रात वेंटिलेटर न मिलने की वजह से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मदनपुर पनियार निवासी आबेश करनी पुत्र तौकीर अहमद और नदीम अहमद पुत्र सकील अहमद बाइक से रहायकपुर मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने आबेश करनी के सिर में गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया। वहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां परिजनों के अनुसार देर रात वेंटिलेटर उपलब्ध न होने के कारण उनकी मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार होकर वाराणसी जा रहे दो लोगों को भी मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना पर डायल-112 और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दोनों वाहनों के संबंध में जांच कर रही है।

मृतक आबेश करनी के परिवार में बहन की शादी महज 20 दिन बाद होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |