लम्भुआ/सुलतानपुर। लम्भुआ कस्बे में मेडिकल स्टोर के सामने से दिनदहाड़े चोरी हुए ई-रिक्शा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ई-रिक्शा सराय जुझार गांव की एक बाग से बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बाग में कई दिनों से खड़ा
बताया गया होने पर पुलिस ने मौके से बरामद कर कोतवाली लाई वहीं परसीपुर निवासी राम उजागिर वर्मा का पुत्र परमानंद वर्मा ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार दोपहर वह अपना ई-रिक्शा संख्या न्च् 44 ।ज् 1059 लम्भुआ कस्बे में ओम राम मेडिकल स्टोर के सामने खड़ा कर सामान लेने गया था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर ई-रिक्शा मौके से गायब मिला।
काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने लम्भुआ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को सफलता मिली और चोरी गया ई-रिक्शा सराय जुझार गांव से बरामद कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
