Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: मिशन शक्ति केंद्र की पहल से दंपती में सुलह, मतभेद भुलाकर साथ रहने को हुए राजी


लंभुआ/सुलतानपुर। पारिवारिक विवाद को लेकर महिला पुलिस चैकी लंभुआ पहुंची शिकायत का मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से समाधान कराया। पुलिस की समझाइश के बाद दंपती ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दंपती की सकुशल विदाई कराई।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह के पर्यवेक्षण में महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महिला पुलिस चैकी लंभुआ पर पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था।

मामले को मिशन शक्ति केंद्र लंभुआ में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को भविष्य में आपसी सामंजस्य और शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।पुलिस के इस प्रयास पर दोनों परिवारों ने टीम का आभार जताते हुए सराहना की। पुलिस टीम में निरीक्षक इंसाफ अली, महिला कांस्टेबल राजू सिंह और कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |