Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: चाट का ठेला लेकर घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर


शुकुलबाजार/अमेठी। कस्बे के  कटरा चैराहे पर चाट की दुकान लगाकर घर वापस जाते समय में रविवार देर शाम सड़क हादसे में चाट का ठेला लेकर घर जा रहे 50 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे रेवतीदास गांव निवासी विजय केश शर्मा (50) पुत्र रामबहादुर शर्मा चाट का ठेला लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बे में एक बाइक सवार ने उनके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय केश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी शुकुल बाजार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया है। घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |