गुरसहायगंज/कन्नौज। नगर के प्रतिष्ठित समाज सेवी/चेयरमैन मुन्नी देवी गुप्ता के पति/चेयरमैन प्रतिनिधि मयंक गुप्ता के पिता सेठ अशोक कुमार गुप्ता का बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया उनके निधन की खबर से पूरे नगर व क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या मे लोगो ने उनके आवास रेलवे रोड पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विवरण के अनुसार सेठ अशोक कुमार गुप्ता लम्बे समय तक सामाजिक कार्यो मे सक्रिय रहे उन्होने जरूरत मन्दो की सहायता, गरीबो की मदद तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों मे बढ़ चढकर योगदान दिया। समाज के प्रति उनकी सेवाओ और सरल व्यवहार के कारण नगर व क्षेत्र मे उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन पर नगर के प्रमुख व्यक्तियों व आम जनमानस ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि समाज ने एक समर्पित और नेक इंसान को खो दिया है उनका सामाजिक योगदान नगर व क्षेत्र मे सदैव याद किया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार जलेसर गंगा घाट पर किया गया। जिसमे बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी, विभिन्न दलो के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व शुभ चिन्तक शामिल हुये। वहीं भाजपा विधायक अर्चना पाण्डेय, भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिदया व्यापारी नेता अनिल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन तिर्वा विनोद गुप्ता शहर काजी हाफिज जुम्मन, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिददीकी, सपा नेता अरशद जमाल सिददीकी, कांगे्रसी नेता विजय मिश्रा, भाजपा नेता पं0 रामकुमार पाठक, सुशील दुबे, संतोष चतुर्वेदी, राजेश कौशल, धर्मेन्द्र कौशल, देवेन्द्र देव, नीरज मिश्रा, जीतू तिवारी, राजीव ठाकुर, मुनीर कुरैशी, किसान नेता शमीम सिददीकी, सपा नेता राज सिंह छोटे ठाकुर, विजय गुप्ता, समाज सेवी प्रमोद आर्य, रवि गुप्ता, कैलाश गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपू गुप्ता, दीपू शर्मा, वीरू गुप्ता, संदेश गुप्ता, मल्लू गुप्ता, विकाश कौशल, सबलू गुप्ता, डा0 सुधीर दीक्षित, अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रानू पाठक, विपिन पाठक, आदि हजारो की संख्या मे लोग उनके आवास पर पहुंच कर अंतिम संस्कार मे सामिल हुये।
