Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, फूंका पुतला


अमेठी। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों के विरोध में सोमवार को अमेठी में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कोतवाली, फल मंडी चैराहा और स्टेशन तिराहा होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने वोट की चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ’ और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर करीब दो मिनट तक विरोध प्रदर्शन भी किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) की प्रक्रिया को लेकर पार्टी द्वारा गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने मतदाता सूची में किए गए बदलावों तथा निर्वाचन आयोग के संबंधित निर्णयों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मतदाता सूची और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दों के समर्थन में भी नारे लगाए। प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |