Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः इलाज के दौरान 60 वर्षीय मरीज की मौत


अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मडुवापुर निवासी निवासी श्यामपता 60 वर्षीय पति जोखू राम प्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उन्हें रात करीब 11 बजे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि घटना के समय उनका शुगर लेवल 571 तक पहुंच गया था।परिजनों का कहना है कि सुबह करीब पांच बजे से श्यामपता की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस दौरान परिजन लगातार चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों से मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहे। आरोप है कि उन्हें बार-बार बताया गया कि मरीज की स्थिति सामान्य है और बीपी व शुगर भी ठीक है। बाद में अचानक उनकी मौत की जानकारी दी गई।परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। वह कच्चे मकान में रहते थे और खेती-बाड़ी से परिवार का गुजारा होता था। मृतक के छह बेटियां और दो बेटे हैं। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी की शादी अभी बाकी है। दोनों बेटे दीपक और संदीप बेरोजगार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |