Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस


अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संबंधित उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। तहसील गौरीगंज में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील मुसाफिरखाना में 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया। तहसील अमेठी में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 01 शिकायत का निस्तारण किया गया। वहीं तहसील तिलोई में 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि एवं राजस्व से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |