Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बारिश-तूफान के चलते आज स्कूल बंद


अमेठी। जनपद अमेठी में मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक वर्षा, चक्रवाती तूफान एवं तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड तथा मदरसा बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 12 तक की सभी कक्षाएं 26 सितंबर को बंद रहेंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय प्रबंधनों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |