Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: गुमशुदा दो किशोर सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा


गौरीगंज/अमेठी। थाना गौरीगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए गुमशुदा दो किशोरों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने अमेठी पुलिस का आभार जताया।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गौरीगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 253/26, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित दो किशोरों को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोनों किशोर बिना बताए अपने घर से कहीं चले गए थे। इनमें एक किशोर की उम्र 13 वर्ष तथा दूसरे किशोर की उम्र 15 वर्ष बताई गई है। दोनों किशोर एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामले में 1 सितंबर को वादिनी राधा यादव पत्नी अशोक यादव की तहरीर पर थाना गौरीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरों की तलाश के लिए प्रयास तेज किए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों किशोरों को 2 सितंबर 2026 को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।किशोरों के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीगंज रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिमिलन सिंह तथा कांस्टेबल रवि तिवारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |