फुर्सतगंज/अमेठी। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बा जायस के भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान एएसपी ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं सर्राफा कारोबारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की और त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को लेकर महिलाओं और बालिकाओं से भी संवाद किया। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की सक्रियता का संदेश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
फुर्सतगंज: जन्माष्टमी को लेकर पुलिस का पैदल गश्त
September 03, 2026