Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: मतदान के लिए जागरूक हुआ बल्दीराय, इंटर कॉलेज में एसडीएम ने दिलाई निष्पक्ष वोटिंग की शपथ


बल्दीराय/सुलतानपुर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता को लेकर बल्दीराय तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया गया। पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज, सिंघनी में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

एसडीएम प्रभात सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा मतदान के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं बिना किसी भय या दबाव के मतदान करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, ट्रेनी नायब तहसीलदार विशाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक गोविंद सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |