Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: सेवा संकल्प अभियानरू बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने आयोजित किया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि


बल्दीराय/सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पारा बाजार प्राथमिक विद्यालय खनोहां में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनके 25 वर्षों के समर्पित सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा से प्रेरणा लेकर यह अभियान जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। विभाग द्वारा आयोजित यह आंगन मिलन कार्यक्रम समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के दौरान पुष्टाहार वितरण, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और पोषण वाटिका जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, राजधर शुक्ला एवं पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ फूल कुमार ने किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैय्याज अहमद, सुपरवाइजर अमन तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नमिता दुबे, स्नेहलता, रामावती विश्वकर्मा, रीता सिंह, प्रतिभा, गुड़िया, मंजू सिंह, एवं आदि सैकड़ों मुख्य सेविकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |