मिर्जापुर: भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में एकदिवसीय राजभाषा कार्यशाला आयोजित
September 25, 2026
मिर्जापुर। भाकृअनुप- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में रिफॉर्म उत्सव एवं त्रैमासिक एकदिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रभागाध्यक्ष डॉ. अनंत बहादुर ने प्रतिभागियों को हिन्दी के शुद्ध प्रशासनिक शब्दों के प्रयोग की जानकारी दी एवं संस्थान के मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. रामेश्वर सिंह ने अंग्रेजी-हिन्दी वैज्ञानिक शब्दावली का परिचय एवं प्रयोग के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गोविन्द पाल, सहायक निदेशक (राजभाषा) अभिनव प्रकाश सहित सभी विभागों के वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आत्मानंद त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह ने किया।
