Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर



दक्षिण अफ्रीका को तीसरा बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से अब लुंगी एनगिडी भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह नकोबानी मोकोएना को मौका दिया गया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. इससे पहले ओटनील बार्टमैन और कगिसो रबाडा चोटिल होने की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

एनगिडी को डॉल्फिन्स के खिलाफ टाइटंस के प्रथम श्रेणी मैच के दौरान दाहिने पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी. इसके बाद स्कैन से यह पुष्टि हुई कि उन्हें रिहैब के लिए कुछ समय की जरूरत होगी और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. वनडे सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज भी खेलेगी. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि एनगिडी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर लिखा, "लुंगी एनगिडी दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. आगे की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता का अंदाजा सीरीज शुरू होने के समय लगेगा."

एनगिडी की जगह 20 साल के तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अपना डेब्यू किया था. एनगिडी की इंजरी दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे सीरीज से पहले तीसरा झटका है. इससे पहले, ओटनील बार्टमैन भी टाइटंस के खिलाफ डॉल्फिन के लिए उसी गेम में खेलते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. उनकी जगह डुआन यानसेन को लिया गया था. कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |