गाजीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षकों के योगदान को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार पांडेय ने प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे समाज के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन आज कई सरकारी विद्यालय बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। कहीं भवन और कक्षाओं की समस्या है तो कहीं शिक्षकों, शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी देखने को मिलती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार पांडेय ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और कई विद्यालय बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही बंद पड़े सभी स्कूलों को खोलने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों को लैपटॉप देने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि युवा तकनीकी शिक्षा और आधुनिक संसाधनों से जुड़कर आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की पहली सीढ़ी है। यदि सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था मजबूत नहीं होगी तो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के सामने बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की चुनौती बनी रहेगी।
