Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रातः लगभग 10 बजे अरविंद पुत्र स्वर्गीय मनोहर लाल, उम्र करीब 48 वर्ष निवासी भैंसामऊ ने बीमारी से परेशान होकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तत्काल अरविंद को उपचार हेतु राम सागर मिश्र शौ शैय्या चिकित्सालय साढ़ामऊ बीकेटी ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में मृतक के काफी समय से लीवर संक्रमण से पीड़ित एवं बीमारी से परेशान रहने की जानकारी सामने आई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जांच-पड़ताल की गई है। बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव के संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई नियमानुसार कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच से प्राप्त अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |