Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: सोनबरसा के पूरे सूबेदार में टूटा खड़ंजा, आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी! सचिव ने कहा था ‘संज्ञान में है’, लेकिन अब तक नहीं हुई मरम्मत की कार्रवाई


बल्दीराय/सुलतानपुर। विकासखंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत सोनबरसा के पूरे सूबेदार पुरवा में खड़ंजा टूटकर बिखर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि खड़ंजा काफी समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत के सचिव को भी रास्ते की समस्या से अवगत कराया गया था। सचिव की ओर से “मामला मेरे संज्ञान में है” कहा गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित ग्राम पंचायत और विकास विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त खड़ंजे की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों का सवाल है कि जब समस्या जिम्मेदारों के संज्ञान में है, तो आखिर मरम्मत कार्य में देरी क्यों हो रही है?।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |