Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: शिक्षक दिवस पर सुल्तानपुर के शिक्षकों ने रक्तदान कर दिखाई सामाजिक सेवा की मिसाल


सुल्तानपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।शिविर का आयोजन संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा, सीएमएस डॉ. अविनाश गुप्ता तथा ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफेसर डॉ. सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।रक्तदान करने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, दुर्गेश, हेमंत यादव, विजय पाल, केदारनाथ, अंजनी नंदन, जाफरयाब हैदर, डॉ. आलोक तिवारी, विश्वास सोनी, विनोद यादव और संतोष चैरसिया शामिल रहे।प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने कहा कि योग्य व्यक्ति का नियमित रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। सीएमएस डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त को अलग-अलग घटकों में विभाजित कर एक से अधिक मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किया जा सकता है।शिविर को सफल बनाने में अनुराग पाण्डेय, अनुराग गुप्ता, विजय चैधरी, सुशील, संजू और राजेश समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, कादीपुर अध्यक्ष अनिल यादव, बल्दीराय अध्यक्ष राज बक्स मौर्य, लंभुआ संरक्षक पूर्णेंदु, भदैया अध्यक्ष अंजनी शर्मा, राज कुमार चैधरी, श्रीनारायण पाठक सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |