Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई श्सेवा भारतीश्, मेरठ से भेजे 5000 सेनेटरी नैपकिन


मेरठ।नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए श्सेवा भारती मेरठ प्रांतश् ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए राहत सामग्री भेजी है। शनिवार को संस्था की ओर से नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 5000 सेनेटरी नैपकिन का एक राहत वाहन रवाना किया गया।

इस राहत वाहन को राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय छात्रवास प्रमुख जयदेव जी और सुंदरदीप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसजीत कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री राष्ट्रीय सेवा भारती, दिल्ली के माध्यम से नेपाल पहुंचाई जाएगी।

प्रांत मंत्री अखिल अग्रवाल ने बताया कि थ्प्म्ड थ्व्न्छक्।ज्प्व्छ के सहयोग से सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा नैपकिन निर्माण का यह प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसके तहत मेरठ प्रांत की विभिन्न पिछड़ी बस्तियों में महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए जाते हैं साथ ही महिला डॉक्टरों द्वारा उन्हें स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पहले भी असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 5000 सेनेटरी नैपकिन भेजे जा चुके हैं।

राहत वाहन रवानगी के दौरान सेवा भारती मेरठ प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, प्रांत मंत्री अखिल अग्रवाल, नोएडा के विभाग संगठन मंत्री जतिन, सेवा इंटरनेशनल (दिल्ली) से तनुल एवं सुंदरदीप ग्लोबल विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था प्रोजेक्ट सुपरवाइजर सुशील त्यागी द्वारा संभाली गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |